यूक्रेन में फंसे भारतियों को वापस लाना हमारी ज़िम्मेदारी - पुष्कर सिंह धामी

नई दिल्ली, 05 मार्च - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, "यूक्रेन में जितने भी भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं सभी को वापस लाना हमारी ज़िम्मेदारी है। अलग-अलग स्थानों पर जो भी फंसे हैं हम लगातार उनके साथ संपर्क में हैं। उनके परिजनों से भी हमने बात की है।"