लाभ वाले सार्वजनिक उपक्रमों की संख्या में वृद्धि - सीएम खट्टर 

नई दिल्ली, 08 मार्च - हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा में बजट 2022 पेश करते हुए कहा कि, "वर्तमान वित्त वर्ष के लिए राजस्व घाटा संशोधित अनुमानों के अनुसार 1.4% पर है, 2022-23 के लिए  GSDP के 0.98% तक कम होने का अनुमान है। लाभ वाले सार्वजनिक उपक्रमों की संख्या में वृद्धि हुई है। 5 वर्ष की अवधि में उनका संचयी लाभ मार्जिन 562.88 लाख करोड़ रुपये से तीन गुणा बढ़कर 1393.05 करोड़ रुपये हो गया है। कृषि और संबद्ध गतिविधियों को राज्य के वर्तमान मूल्य पर कुल सकल मूल्य वर्धित 2021-22 में 17% का योगदान रहा है।"