इंदौर में केंद्रीय जेल की महिला कैदी होली उत्सव के लिए बना रहे हर्बल रंग

इंदौर, 17 मार्च - मध्य प्रदेश के इंदौर में केंद्रीय जेल की महिला कैदी होली उत्सव के लिए हर्बल रंग बना रही हैं। एक महिला कैदी ने बताया, " मैं यहां 4 साल से हूं, यहां पर हमेशा कोई न कोई कार्यक्रम होता रहता है और उससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। आज हम फूल,पालक, फल आदि से हर्बल रंग बना रहे हैं। "

जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने कहा कि, "जेल में पहली बार फूलों,फलों और सब्जियों से हर्बल रंग बनाया जा रहा है। यहां की महिला कैदी हर्बल रंग बनाना बड़े अच्छे से सीख रही हैं। हर्बल रंग हमारे चेहरे को नुकसान नहीं करता। महिलाएं यहां से छोटी-छोटी चीज़े सीख कर बाहर अपना रोज़गार चला सकती हैं।"