भगवद गीता केवल हिंदुओं के लिए नहीं है, यह सभी के लिए है - बीसी नागेश


बंगलुरु, 18 मार्च - कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा भगवद गीता केवल हिंदुओं के लिए नहीं है, यह सभी के लिए है। जानकारों की माने तो इसे स्कूल में जरूर पढ़ाया जाना चाहिए। पहले हमें तय करना है कि नैतिक शिक्षा को स्कूल में फिर से शुरू करना है या नहीं।