प्रयागराज : इको फ्रेंडली सजावट का सामान व रोजमर्रा का सामान बनाकर महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर


उत्तर प्रदेश, 22 मार्च - प्रयागराज में मूंज से इको फ्रेंडली सजावट का सामान व रोजमर्रा का सामान बनाकर महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। इस मौके एक महिला ने बताया, "अब हमें बाहर से ऑनलाइन ऑर्डर भी मिल रहे हैं। स्टाल लगाने का मौका भी मिल रहा है। सब्सिडी और लोन भी मिल रहा है। मैं इसी से घर चलाती हूं।"