पुष्कर सिंह धामी कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
देहरादून ,22 मार्च उत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, उनके साथ कैबिनेट को भी शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा।