कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ, उसके लिए कांग्रेस डॉक्टराइन जिम्मेदार - अनिल विज

चंडीगढ़, 23 मार्च - हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने "दी कश्मीर फाइल्स" पर बोलते हुए कहा कि, "कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ, अपने ही देश में वो रिफ्यूजी बने उसके लिए कांग्रेस डॉक्टराइन जिम्मेदार है। अपने ही देश में जो आंतकवादी खड़े हुए उसके लिए भी कांग्रेस डॉक्टराइन जिम्मेदार है। हिंदुस्तान का बटवारा धर्म के आधार पर कराया गया उसके लिए भी कांग्रेस डॉक्टराइन जिम्मेदार है। 1984 में जो सिख दंगे हुए उसमें भी जो लोग मारे गए उसके लिए भी कांग्रेस की कार्य प्रणाली ही जिम्मेदार है।"