चंडीगढ़: सेक्टर 17 में आयोजित "हुनर हाट" के उद्घाटन पर पहुंचे बनवारी लाल परोहित और मुख्तार नकवी 

चंडीगढ़, 26 मार्च - पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल जैन ने सेक्टर 17 में 39वें "हुनर हाट" के उद्घाटन के मौके पर प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस मौके पर राज्यपाल बनवारी लाल और केंद्रीय मंत्री नकवी गोलगप्पे का आनंद लेते हुए दिखे।