चीफ जस्टिस ने देश में पुलिस की छवि पर जताई चिंता, राजनीतिक गठजोड़ तोड़ फिर से विश्वास हासिल करने की दी सलाह


नई दिल्ली, 01 अप्रैल -भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने आज नई दिल्ली में कहा कि लोग मुश्किल के समय पुलिस से संपर्क करने से हिचकिचाते हैं। भ्रष्टाचार, ज्यादतियों, निष्पक्षता की कमी और राजनीतिक वर्ग के साथ घनिष्ठ संबंध के कारण पुलिस की छवि धूमिल होती है। अक्सर पुलिस अधिकारियों ने शासन परिवर्तन के बाद परेशान किए जाने की शिकायत की है। पुलिस को राजनीतिक कार्यपालिका के साथ गठजोड़ तोड़कर सामाजिक वैधता और जनता के विश्वास को पुनः हासिल करना चाहिए और नैतिकता और अखंडता के साथ खड़ा होना चाहिए। यह सभी संस्थानों के लिए सही है।