अगर हम नई राजधानी बनाए तो उसके लिए हमें केंद्र से पैसे मिलने चाहिए - अनिल विज

चंडीगढ़, 05 अप्रैल - हरियाणा विधानसभा में राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि, "अगर हम नई राजधानी बनाए तो उसके लिए हमें केंद्र से पैसे मिलने चाहिए, जबतक सभी मुद्दों का एकल फैसला नहीं होगा हरियाणा यहां डटा रहेगा...जबतक हमें हिंदीभाषी क्षेत्र और एसवाईएल का पानी नहीं मिलता तबतक चंडीगढ़ हमारा है।"