जालंधर: भुपिन्दर सिंह हनी को किया गया अदालत में पेश

जालंधर, 06 अप्रैल - रेत की अवैध माइनिंग मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार भुपिन्दर सिंह हनी को सीजेएम रुपिन्दरजीत चाहल की अदालत में पेश किया गया है | उल्लेखनीय है कि 18 जनवरी को ईडी की कार्यवाही में उसके घर से करीब 8 करोड़ रुपए बरामद किये गए थे, जबकि उसके एक साथी के घर से 2 करोड़ रुपए बरामद हुए थे | भुपिन्दर सिंह हनी की न्यायिक हिरासत 20 अप्रैल तक बढ़ाई गई है |