दिल्ली: गजेंद्र शेखावत ने नाव पर किया यमुना नदी का निरीक्षण

नई दिल्ली, 06 अप्रैल - केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आईटीओ छठ घाट से ओखला एसटीपी कैंपस तक नाव पर यमुना नदी का निरीक्षण किया। यमुना नदी का नाव के द्वारा निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने कहा कि, "दिल्ली में यमुना नदी के हालात काफी चिंताजनक है। इस समस्या का समाधान हो इसके लिए केंद्र सरकार मिशन 'नमामि गंगे' के तहत काम कर रही है। इसके लिए अध्ययन किया जा रहा है।"