कर्नाटक में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, 7 गिरफ्तार


नई दिल्ली 09 अप्रैल कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया।