नवजोत सिद्धू ने शायराना अंदाज में ट्वीट कर केजरीवाल पर साधा निशाना

चंडीगढ़, 12 अप्रैल - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ राज्य के अधिकारियों के बिना बैठक करने को लेकर विपक्षी गुटों ने आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। सवाल उठाते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि क्या इसका मतलब यह नहीं कि केजरीवाल 300 यूनिट मुफ्त बिजली पर भगवंत मान को श्रेय नहीं देना चाहते हैं। क्या सिर्फ हिमाचल और गुजरात के प्रचार के लिए भगवंत मान की जरूरत है?" इस दौरान यह ट्वीट काव्यात्मक अंदाज में ट्वीट भी किया गया।