गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, झज्जर में मास्क लगाना अनिवार्य - अनिल विज

चंडीगढ़, 20 अप्रैल - हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि, "कोरोना के मामले केवल गुरुग्राम में बढ़े हैं, या फिर थोड़े से फरीदाबाद में। बाकी प्रदेश के आधे से ज़्यादा ज़िलों में कोविड के मामले शून्य हैं। इसलिए हमने दिल्ली से लगते चार ज़िले गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, झज्जर में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।"