राजस्थान : दौसा में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या

दौसा, 26 अप्रैल - राजस्थान के दौसा में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। एडिशनल एएसपी लालचंद कयाल ने बताया, "एक महिला घर जाने के लिए एक गाड़ी में बैठी। कुछ लोग उसे एक जगह ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में महिला की हत्या कर उसके शव को कुएं में डाल दिया गया। मुख्य आरोपी ने आरोप को स्वीकार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। मामले में जांच जारी है।"