लखीमपुर खीरी: संयुक्त किसान मोर्चा ने ज़िलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ की बैठक

लखीमपुर खीरी, 05 मई - संयुक्त किसान मोर्चा ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में ज़िलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के साथ बैठक की। राकेश टिकैत ने कहा कि, "जब तक लखीमपुर खीरी मामले का हल नहीं निकलता तब तक हम ऐसी बैठकें करते रहेंगे और अधिकारियों से मिलते रहेंगे। जब तक लखीमपुर खीरी का मुकदमा चलता रहेगा तब तक हम यहां आते रहेंगे।"