अंटार्कटिका को कवर करने वाली बर्फ की चादर के नीचे भारी मात्रा में छिपे हुए पानी का पता चला 


नई दिल्ली 6 मई  अंटार्कटिका को कवर करने वाली बर्फ की चादर के नीचे भारी मात्रा में छिपे हुए पानी का पता चला है। यह पहला मौका है, जब अंटार्कटिका की बर्फ के नीचे वैज्ञानिकों को पानी का विशाल भंडार दिखाई दिया है। नए शोध के अनुसार, यह पानी पश्चिमी अंटार्कटिका में गहरे हिस्से में तलछट के करीब एक भूजल प्रणाली में मिली है। वैज्ञानिकों को आशंका है कि बर्फीली सतह से कई सौ मीटर नीचे पानी के विशाल भंडार का मिलना जलवायु परिवर्तन का असर हो सकता है। इससे पहले भी आर्कटिक और अंटार्कटिका में जलवायु परिवर्तन के स्पष्ट प्रमाण देखने को मिले हैं।