पुतिन की खास परेड निरीक्षण बोट बनी यूक्रेन के लेजर गाइडेड बम का निशाना

कीव, 11 मई - यूक्रेन ने रूस की 55 फुट लंबी रैप्टर श्रेणी की दो बोट को नष्ट करने का दावा किया है। बाद में पता चला कि इनमें से एक पुतिन की निजी बोट थी, जिसे वह जहाजों के नेतृत्व के लिए इस्तेमाल करते थे। इसकी पतवार सफेद रंग की थी। इसके अलावा, ओडेसा से 80 मील दक्षिण में स्नेक आइसलैंड में ही यूक्रेनी सेना ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल से सेरेना श्रेणी के लैंडिंग क्राफ्ट को भी निशाना बनाया।