यूपी: यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और कार की टक्कर में 5 की मौत, 2 घायल

जेवर, 12 मई - आज सुबह करीब 5 बजे उत्तर प्रदेश के थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जाते समय एक ट्रक(डम्फर) में पीछे से एक गाड़ी टकरा गई। गाड़ी में 7 व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में 5 लोगों की मृत्यु हो गई है तथा 2 लोगों का कैलाश अस्पताल, जेवर में उपचार चल रहा है।