दिल्ली: राजधानी में तापमान बढ़ने से प्याज की खेती प्रभावित 

नई दिल्ली, 16 मई - राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ने से प्याज की खेती करने वालों को परेशानी हो रही है। प्याज की खेती करने वाले एक व्यक्ति ने बताया, "गर्मी की वजह से प्याज सड़ गए हैं जिससे प्याज की खेती करने वालों को भारी नुकसान हुआ है। मेरे आधा से ज्यादा प्याज सड़ गए हैं। आने वाले दिनों में प्याज और सड़ जाएंगे।"