आजम खान को अंतरिम जमानत मिलने पर शिवपाल यादव का ट्वीट


नई दिल्ली, 19 मई - सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः। लम्बे अरसे से न्याय की जिस घड़ी की प्रतीक्षा थी वह आज पूर्ण हुई है। आजम खान साहब को सर्वोच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत दे दी है। उन्हें व्यवस्था की घोर प्रताड़ना से न्याय मिला है। भारत की न्याय व्यवस्था उम्मीद की एक किरण है। नमन।