उत्तराखंड- यमुनोत्री धाम में रानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन ,4200 तीर्थयात्री फंसे


देहरादून , 19 मई - यमुनोत्री धाम में रानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन। हाईवे का 15 मीटर हिस्‍सा धंसा, 4200 तीर्थयात्री फंसे। बड़कोट और स्यानाचट्टी में 3 हजार और जानकीचट्टी से बड़कोट की तरफ 1200 तीर्थयात्री फंसे। प्रशासन का अनुरोध या तो वैकल्पिक मार्ग से जाएं या रुक जाएं।