ओडिशा :मयूरभंज जिले में कथित गौ तस्करों द्वारा की गई गोलीबारी में दो घायल 


रायरंगपुर, 22 मई - मनोरंजन बिस्वाल, एएसपी, ने कहाकि   मयूरभंज जिले में कथित गौ तस्करों द्वारा की गई गोलीबारी में एक गौरक्षक संगठन के दो सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने मवेशियों से लदे ट्रक को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।