विजय सिंगला के ओएसडी प्रदीप कुमार के खिलाफ भी केस दर्ज

चंडीगढ़, 24 मई - पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला के खिलाफ प्राथमिकी के बाद अब विजय सिंगला के ओएसडी प्रदीप कुमार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिलने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया था, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया था।