केजरीवाल और भगवंत मान की घटिया राजनीति के कारण हुई सिद्धू की हत्या - सिरसा

नई दिल्ली, 29 मई - भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि, "सिद्धू मूसेवाला जो प्रसिद्ध गायक थे और उन्होंने पंजाब की शान बनाई। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की घटिया राजनीति के कारण आज वो शिकार हुए और 20 गोलियों से उन पर हमला हुआ जिसमें उनकी जान चली गई। एक राजनीतिक पार्टी ने घटिया काम किया, लोगों की पहले सुरक्षा हटाओ और फिर उनका नाम अखबारों में छपवाओं। लोगों को पता था कि कल ही उसकी सुरक्षा हटा ली गई है और आज उस पर हमला किया गया। आज उसकी मौत के जिम्मेदार सिर्फ अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं।"