सिद्धू मूसेवाला की हत्या एक राजनीतिक हत्या - प्रताप सिंह बाजवा 

गुरदासपुर, 29 मई - पंजाब के गुरदासपुर में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि, "पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में हर रोज दिन दहाड़े हत्याएं हो रही है। भगवंत मान एक CM के रूप में फेल हैं, उन्हें अब इस्तीफा दे देना चाहिए और इस पूरी घटना के जिम्मेदार भगवंत मान खुद हैं। राज्य में किसी की जिंदगी सुरक्षित नहीं है, हर दिन हत्याएं हो रही है। सबसे बड़ी बात ये है कि कल 400 लोगों की सुरक्षा को वापस लिया गया। उसके बाद भगवंत मान ने जनसंपर्क(PR) के चलते पूरी सूची वायरल कर दी।"