पटियाला के भुनरहेरी में मां-बेटी की हत्या कर हमलावर फरार

पटियाला, 30 मई - पटियाला के भुनरहेरी में अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से एक महिला और एक लड़की की हत्या कर दी। यह महिला 3 बच्चों के साथ कुछ दिन पहले ही यहां रहने आई थी। महिला और उसकी लड़की पर कार सवार अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह महिला अपने पति से झगड़े के चलते बुढलाडा से यहां रहने आई थी।