लूट की घटना के बाद लुधियाना-जालंधर मुख्य मार्ग पर लोगों द्वारा प्रदर्शन 


लुधियाना, 01 जून - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - लुधियाना-जालंधर मुख्य मार्ग पर लाढूवाल टोल प्लाजा के नज़दीक आज प्रातःकाल लुटेरों द्वारा बस कंडक्टर से नकदी लूटने की घटना के बाद गुस्साए लोगों द्वारा वहां प्रदर्शन किया जा रहा है, जिस कारण मुख्य सड़क पर यातायात ठप्प हो गई है।