कानपुर हिंसा: अब तक 50 लोग गिरफ्तार - आनंद प्रकाश तिवारी

कानपुर, 07 जून - कानपुर हिंसा पर संयुक्त आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, ने कहा कि, "अब तक 50 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है। निर्दोष लोगों को समस्या न हो यह सुनिश्चित किया है। घटना के संदर्भ में 3 FIR दर्ज़ हैं। जो लोग सामाजिक माध्यमों से नफ़रत, गलत बातें, दुष्प्रचार कर रहे हैं उनके ऊपर विधि के अनुरूप कार्रवाई होगी।"