ऐसी क्या मजबूरी है, अरविंद केजरीवाल को सत्येंद्र जैन बहुत ज़रूरी है - अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, 08 जून - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, "अरविंद केजरीवाल को आदत पड़ गई है अपने मंत्रियों को क्लीन चीट देने की। उनके मंत्री सत्येंद्र जैन पर गंभीर आरोप लगे, उनसे 10 सवाल पूछे गए लेकिन उन्होंने अभी तक एक का भी जवाब नहीं दिया। 2 करोड़ से ज़्यादा रूपए, सोना-चांदी पकड़ा गया... इतनी कमाई का अरिंवद केजरीवाल को जवाब देना चाहिए। ऐसी क्या मजबूरी है कि अरविंद केजरीवाल को सत्येंद्र जैन बहुत ज़रूरी है।"