सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: लॉरेंस बिश्नोई है हत्या का मास्टरमाइंड - स्पेशल CP धालीवाल

नई दिल्ली, 08 जून - दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP HGS धालीवाल ने कहा कि, "हत्या का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई है। जिसे गिरफ्तार किया गया है उसका नाम है सीतेश हीरामन कामले उर्फ महाकाल, ये सिद्धू मुसेवाला केस में मुख्य शूटर का घनिष्ठ है। इसे 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।"
उन्होंने कहा कि, "महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिल कर हम भी महाकाल के साथ पूछताछ करेंगे। सलमान खान को जान से मारे की धमकी भरे पत्र पर अभी मुंबई पुलिस काम कर रही है।"
उन्होंने कहा कि, "हमारी टीम ने 5 लोगों की पहचान की है। महाकाल सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल निशानेबाजों में से एक का करीबी है, हालांकि वह शूटिंग में शामिल नहीं था। असली शूटरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।"