मुंबई: राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

मुंबई, 14 जून - महाराष्ट्र में नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "इस केस में 2015 में इन्होंने खुद क्लीन चिट दी थी अब वापस क्या हो गया। गांधी परिवार को जान बुझकर प्रताड़ित करने का षडयंत्र हो रहा है।"