रांची पुलिस ने हिंसा के आरोपियों की तस्वीरों के साथ शहर में लगाये होर्डिंग्स-पोस्टर


नई दिल्ली, 14 जून - रांची में बीते शुक्रवार को हुई हिंसा-उपद्रव में शामिल आरोपियों की तस्वीरों और उनके नाम-पते के साथ शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर होडिर्ंग्स लगाये गये हैं। रांची पुलिस ने राज्यपाल रमेश बैस के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की है। राज्यपाल ने सोमवार को राज्य के डीजीपी नीरज सिन्हा सहित राज्य के वरीय पुलिस-प्रशासनिक अफसरों को तलब कर हिंसा की घटना पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी।