पंजाब में भी आज युवाओं ने आक्रोश दिखाया है - भगवंत मान 


चंडीगढ़, 18 जून - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में भी आज युवाओं ने आक्रोश दिखाया है। मैं प्रधानमंत्री को इस बारे में चिट्ठी लिखूंगा। मैं नौजवानों से आग्रह करता हूं कि वे पंजाब की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है। वहीं उन्होंने कहा युवाओं में आक्रोश हैं, वे देश की सेवा में जाना चाहते हैं लेकिन, आप उसपर भी पाबंदी लगा रहे हो। 17 साल में आ जाओ और 21 साल में भूतपूर्व सैनिक बन जाओ। 4 साल बाद वे क्या करेंगे? क्या सेना भी अब किराए पर रखी जाएगी? ऐसा नहीं होना चाहिए।