द्रौपदी मुर्मू आज दाखिल करेंगी अपना नामांकन

नई दिल्ली, 24 जून - राष्ट्रपति चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी गतिविधियां भी बढ़ती जा रही हैं। इस बीच एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। जानकारी के मुताबिक, वह 12 बजे संसद भवन में अपना नामांकन करेंगी। इस दौरान उनके साथ पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। वहीं विपक्ष की ओर से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन कर सकते हैं।