दिल्ली: EOW द्वारा प्रदीप पालिवाल नाम का घोषित अपराधी गिरफ़्तार - संयुक्त पुलिस आयुक्त

नई दिल्ली, 28 जून - दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा की संयुक्त पुलिस आयुक्त छाया शर्मा ने कहा कि, "आर्थिक अपराध शाखा, दिल्ली पुलिस ने कल शाम को एक घोषित अपराधी को गिरफ़्तार किया है। व्यक्ति का नाम प्रदीप पालिवाल है जो वसंत विहार में रहता है। EOW(आर्थिक अपराध शाखा) में इसके खिलाफ 2 FIR दर्ज़ थी। एक मामले में ये घोषित अपराधी था और दूसरे में हम इसको ढूंढ रहे थे। EOW में दर्ज़ दोनों मामलों में इस व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है।