महाराष्ट्र विधानमंडल का विशेष सत्र दो -तीन जुलाई को


मुंबई, 30 जून - महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र दो जुलाई से यहां शुरू होगा। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुयी कैबिनेट की पहली बैठक में इसका निर्णय किया गया। उन्होंने बताया कि पहले दिन विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा।