बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं नयनतारा

‘पठान’ के जरिये शाहरूख खान, पूरे तीन साल बाद कम बैक करने जा रहे हैं। इस फिल्म में शाहरूख के अलावा जॉन अब्राहम, सलमान खान, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी नजर आएंगे। सलमान का इसमें कैमियो बताया जा रहा है।जॉन अब्राहम ’पठान’ में ऐसे रशियन आर्म्स माफिया का किरदार निभा रहे हैं जिसका कारोबार इजरायल और खाड़ी के दशों में फैला हुआ है। इसमें शाहरूख और जॉन के साथ ही साथ दीपिका भी एक्शन सीक्वेंस में नजर आएंगी। इस फिल्म के साथ कई बड़े इंटरनेशनल एक्शन डायरेक्टर जुड़े हैं।  ’पठान’ के अलावा शाहरूख, इस वक्त साउथ के जाने माने निर्देशक एटली कुमार की फिल्म ’जवान’ और राजकुमार हिरानी की फिल्म ’डंकी’ की शूटिंग भी कर रहे हैं।  एटली कुमार की ’जवान’ में शाहरूख के साथ साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा को लीड रोल के लिए साइन किया गया था। उस वक्त फिल्म का टायटल ’लॉयन’ तय हुआ था। बाद में नयनतारा के फिल्म से अलग होने की खबरें आने लगी लेकिन नयनतारा की ओर से आये बयान के अनुसार उन्होंने फिल्म छोड़ी नहीं है। और वह अभी भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। उनके फिल्म छोड़ने की खबरें अफवाह के अलावा कुछ भी नहीं हैं। खबरों की मानें तो ’जवान’ में नयनतारा एक इन्वेस्टिगेशन कॉप का किरदार निभाएंगी। वही शाहरूख का फिल्म में डबल रोल होगा। इसमें सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी।  (युवराज)