दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक बैंस का भाई गिरफ्तार


लुधियाना, 02 जुलाई - (आहूजा) - पुलिस ने आज पूर्व विधायक और लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस के भाई करमजीत सिंह बैंस को दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार किया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त रावचरण सिंह बराड़ ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में नामजद शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी भी की जा रही है। बैंस के भाई करमजीत सिंह बैंस को भी अदालत ने मामले में भगोड़ा घोषित किया है। उन्होंने कहा कि मामले के मुख्य आरोपी पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।