गोधरा काण्ड के आरोपी रफीक हुसैन भटुक को मिली उम्र कैद की सजा - कोडेकर

गोधरा, 03 जुलाई - गुजरात के गोधरा के विशेष लोक अभियोजक आरसी कोडेकर ने कहा कि, "गोधरा ट्रेन के डिब्बे में आग लगाने के आरोपी रफीक हुसैन भटुक जो 19 साल से फरार था और पिछले साल गोधरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। रफीक हुसैन भटुक को गोधरा सत्र अदालत ने हत्या की साजिश के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।"