जीवन में एक आभूषण जैसी है नैतिकता

अक्सर हर व्यक्ति अपने जीवन में स्वयं को कभी सुखी महसूस करता है तथा कभी दुखी। वास्तव में सुख-दुख हर व्यक्ति के नसीब में छिपे होते हैं। इन्सान यह सब कुछ लोगों से तो छुपा कर रखता है लेकिन स्वयं से नहीं। मनुष्य और समय एक से नहीं रहते, लेकिन नैतिकता हर इन्सान के भीतर ठोस रूप में बसी होनी चाहिए। प्रत्येक मनुष्य के जीवन को एक अच्छी मंजिल तक पहुंचाने में नैतिकता का बहुत बड़ा हाथ होता है, जो लोग बच्चों, महिलाओं के साथ अत्याचार करते हैं उन दोषियों को मौत के घाट उतारते हैं उन दोषियों को मौत के घाट उतारने वाले पापियों में नैतिकता का किसी भी तरह का कोई स्थान नहीं होता। अगर किसी ने अपने परिवार का बंटवारा करना है तो उस समय नैतिकता का बहुत बड़ा हाथ होता है, अगर रिश्तों के साथ नैतिकता को जोड़े, रिश्तों में नैतिकता की कमी हो तो रिश्ते भी निचले स्तर पर आ खड़े हो जाते हैं। नैतिकता स्तर पर आ खड़े हो जाते हैं। नैतिकता के बिना रिश्तों को निभाया नहीं जा सकता। नैतिकता मानवीय व्यवहार का वह गुण है जिससे व्यक्ति ठीक-गलत में से ठीक को चुनकर व्यवहार करता है। नैतिकता एक दार्शनिक अनुशासन है। आज नैतिकता के संबंध में अनेकों नैतिक नियम है, वह लोगों के बीच आरामदायक संचार में योगदान डालते हैं। इसके बिना समाज में विभिन्न सामाजिक समूह हैं, जिनमें प्रत्येक का अपना नैतिक कोड है। अक्सर कई बार देखा है नैतिकता की धारणा किसी विशेष सामाजिक समूह के नैतिक और नैतिक सिद्धांतों की प्रणाली के लिए प्रयोग की जाती है। हमारे जीवन को जितनी सांस लेने के लिए आक्सीज़न और प्यास बुझाने के लिए पानी की आवश्यकता है, इसी प्रकार नैतिक मूल्यों का हमारे जीवन में एक बड़ा स्थान है। नैतिकता के तीन पहलू हैं पहला आचरण, दूसरा ज्ञान और तीसरा व्यवहार। यह प्रत्येक जीवन के अंग हैं जोकि हमारे जीवन की अच्छाई और बुराई को दूसरों के सामने तय करते हैं और इनसे यह भी पता चल जाता है।
 मनुष्य समाज में किस तरह की भावना से विचरता है। समूची मानवता का कल्याण नैतिकता के साथ ही समाया है। खुशी भरा माहौल बनाने में सुखमय ज़िन्दगी जीने में नैतिकता एक अच्छी भूमिका निभा सकती हैं। यदि कोई व्यक्ति किसी की आंखों का तारा बनने की इच्छा रखता है तो उसे नैतिकता का दीवाना बन जाना चाहिए। मानसिक शांति देने में नैतिकता काफी सीमा तक सहायता करती है, इसलिए, हम सब मिलकर नैतिकता के मूल्यों को अपना अपनी ज़िन्दगी में बहार लाएं।