पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल करेंगे शादी

चंडीगढ़  06 जुलाई -  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल चंडीगढ़ में अपने घर पर डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी करेंगे। कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान का अपनी पिछली पत्नी से करीब 6 साल पहले तलाक हो गया था।