केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा को बड़ा तोहफा, चंडीगढ़ में बनेगी अलग विधानसभा

चंडीगढ़, 09 जुलाई - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने जानकारी देते हुए ट्वीट कर बताया कि, "हरियाणा विधानसभा के लिए अलग भवन की हमारी मांग को पूरा करते हुए आज केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने चंडीगढ़ में विधानसभा के लिए अतिरिक्त जमीन देने की घोषणा की है।" उन्होंने कहा कि, "मैं समस्त हरियाणा वासियों की ओर से गृह मंत्री जी का हृदय से धन्यवाद करता हूं।"