जापान में सत्तारूढ़ शिंजो आबे की पार्टी एलडीपी की जीत


टोक्यो, 11 जुलाई - जापान में उच्च सदन के लिए हुए चुनाव में पूर्व पीएम शिंजो आबे की सत्तारूढ़ एलडीपी को बहुमत मिल गया है। ये चुनाव आबे की हत्या के दो दिन बाद हुए थे। सूत्रों के अनुसार जापान में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP)-कोमितो गठबंधन ने 76 सीटें जीतकर उच्च सदन में अपना बहुमत कायम रखा। शिंजो आबे की पश्चिमी जापान के नारा शहर में शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त वे एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।