भारत सरकार ने 2 पाकिस्तानी कैदियों को किया रिहा 


अटारी, 13 जुलाई - (गुरदीप सिंह अटारी) - भारत ने दो पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया है। इस मौके शाहनवाज ने कहा कि वह एक बिजनेसमैन हैं। खोडा बाई ने कहा कि वह गलती से भारतीय सीमा में घुस गए थे। दोनों बंदियों को इमिग्रेशन और कस्टम की उचित कार्यवाही के बाद पाकिस्तान भेज दिया गया है। रिहा होने पर दोनों कैदी खुश दिखे।