अमृतसर एनकाउंटर में मारे गए दो शार्प शूटरों का अंतिम संस्कार आधी रात को हुआ

मोगा, 22 जुलाई - (गुरतेज सिंह बब्बी) - दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला को गोली मारने वाले शार्प शूटर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह मन्नू अटारी के पास भकना गांव में मुठभेड़ में मारे गए थे। गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्नू का शव पोस्टमार्टम के बाद देर शाम मोगा जिले के कुसा गांव पहुंचा, जहां परिजनों व ग्राम पंचायत की मौजूदगी में रात करीब तीन बजे अंतिम संस्कार किया गया जबकि जगरूप सिंह रूपा  का अंतिम संस्कार उसके तरनतारन के गांव जोड़ा में रात के करीब 2 बजे किया गया।