लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 28 जुलाई - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ आज भाजपा नेताओं ने लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ सोनिया गांधी से माफी की मांग की। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि सोनिया गांधी, आपने द्रौपदी मुर्मू के अपमान को मंजूरी दी। सोनिया जी ने सर्वोच्च संवैधानिक पद पर महिला के अपमान को मंजूरी दी। भारी हंगामा के बाद सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।