चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा फैसला : सिख महिलाओं के लिए दुपहिया वाहन चलाते समय केस्की पहनना अनिवार्य 


चंडीगढ़, 28 जुलाई - (मनजोत) - चंडीगढ़ प्रशासन ने फैसला लिया है कि सिख महिलाओं के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय सिर पर केस्की पहनना अनिवार्य होगा। अगर सिख महिलाएं केस्की नहीं बांधती हैं, तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा उनका चालान काटा जाएगा। चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के नेतृत्व में हुई राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।