मंगलुरु में युवक की नृशंस हत्या, धारा 144 लागू


कर्नाटक, 29 जुलाई - कर्नाटक के मंगलुरु जिले में एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। दो दिन पूर्व दक्षिण कन्नड जिले के बेल्लारे में एक भाजपा नेता को भी इसी तरह सरेआम धारदार हथियारों से गला रेतकर मार डाला था। हालात तनावपूर्ण होते देख मेंगलुरु जिले के सूरतकल इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।